Header Ads Widget

जयपुर जिला दर्शन


जयपुर जिला दर्शन jaipur jila darshan


जयपुर नगर का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा 18 नवंबर 1727 को विख्यात बंगाली वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य के निर्देशन में 90 डिग्री कोण सिद्धांत पर करवाया था।


प्रिंस अल्बर्ट एडवर्ड (सम्राट एडवर्ड सप्तम) के जयपुर आगमन पर जयपुर नरेश सवाई रामसिंह द्वितीय ने जयपुर को 1863 ईस्वी में गुलाबी रंग से रंगवाया था इसीलिए जयपुर का नाम गुलाबी नगरी (पिंक सिटी) पड़ा।


 जयपुर जिले के उपनाम/प्राचीन नाम : 

सिटी ऑफ आइसलैंड, गुलाबी नगर, पिंक सिटी, रंग श्री द्वीप, राजस्थान की राजधानी, पूर्व का पेरिस, हेरीटेज सिटी, वैभव द्वीप, पन्ना नगरी, दूसरा वृंदावन, रत्न नगरी, भारत का पेरिस

जयपुर जिले का क्षेत्रफल  : 11143 वर्ग किलोमीटर।


 जयपुर की अक्षांशीय स्थिति : 26 डिग्री 23 मिनट उत्तरी अक्षांश से 27 डिग्री का 51 मिनट उत्तरी अक्षांश तक।


 जयपुर की देशांतरीय स्थिति : 74 डिग्री 55 मिनट पूर्वी देशांतर से 76 डिग्री 50 मिनट पूर्वी देशांतर तक।



जयपुर जिले के प्रमुख मेले एवं त्यौहार

बाणगंगा मेला : यह मेला जयपुर के विराटनगर में वैशाख पूर्णिमा को भरता है।

 तीज की सवारी मेला : यह मेला जयपुर में श्रावण शुक्ल तृतीया को भरता है।

 गणगौर मेला : यह मेला जयपुर में चैत्र शुक्ला तीज एवं चौथ को भरता है।

 शीतला माता का मेला : यह मेला चाकसू जयपुर में चैत्र कृष्ण अष्टमी को भरता है।

 गधों का मेला : यह मेला जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में आश्विन कृष्ण सप्तमी से आश्विन कृष्ण एकादशी तक भरता है।




 जयपुर जिले के प्रमुख मंदिर

  1. शाकंभरी माता का मंदिर
  2. लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिरला मंदिर)
  3. गलता जी तीर्थ
  4. देवयानी, जयपुर
  5. शीतला माता का मंदिर, चाकसू
  6. श्री गोविंद देवजी का मंदिर
  7. जगत शिरोमणि मंदिर, आमेर
  8. जमवाय माता का मंदिर
  9. गणेश मंदिर 
  10. आमेर की शिला माता का मंदिर
  11. ज्वाला माता का मंदिर
  12. कल्कि माता का मंदिर
  13. नकटी माता का मंदिर
  14. खलकाणी माता का मंदिर
  15. सिद्धेश्वर शिव मंदिर
  16. चूलगिरी के जैन मंदिर
  17. महामाई माता का मंदिर (रेनवाल की लोक देवी)
  18. मंदिर श्री माताजी मावलियान 
  19. बृहस्पति देव का मंदिर
  20. पदम प्रभु मंदिर
  21. चूलगिरी के जैन मंदिर
  22. तारकेश्वर शिव मंदिर



जयपुर जिले के पर्यटन स्थल


जयगढ़ दुर्ग (जयपुर), आमेर का किला, नाहरगढ़ दुर्ग, माधोराज का किला, चोमू का किला, नाहरगढ़ जैविक वन्यजीव अभयारण्य, जमवारामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, संजय उद्यान मृगवन, जयपुर जंतुआलय, अशोक विहार मृगवन, कुलिश स्मृति वन (झालाना), सिसोदिया रानी का महल, सिसोदिया रानी का बाग, मांजी का बाग,  नाटाणी का बाग, रामनिवास उद्यान, कनक वृंदावन गार्डन, सिसोदिया रानी का बाग, जय निवास उद्यान, विद्याधर का बाग, विश्व वृक्ष उद्यान, जयपुर का हवामहल, सिटी पैलेस ऑफ जयपुर, आमेर का महल, जंतर मंतर वेधशाला, जल महल, शीश महल, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, मोती डूंगरी, पन्ना मीणा की बावड़ी, स्टेचू सर्किल, जमवारामगढ़ बांध, मोती डूंगरी, महाकवि बिहारी का महल, माधो निवास, प्रीतम निवास, जय निवास उद्यान, गैटोर की छतरियां, सवाई मानसिंह संग्रहालय, मुबारक महल, महारानी की छतरी, साल्ट म्यूजियम, मुगल गेट, केसर क्यारी, भारमल की छतरियां,छप्पन की पहाड़ियां style="text-align: left;"> महत्वपूर्ण तथ्य जयपुर के बारे में important fact about jaipur

  • राजस्थान में सर्वाधिक लोहा किस जिले से प्राप्त होता है - जयपुर से 
  • जयपुर जिले में लौह अयस्क की खाने कहां है - मोरीजा बनोला, चोमू।
  • जयपुर जिले में काला संगमरमर उत्पादक क्षेत्र कौन से हैं - भैसलाना जयपुर।
  • राजस्थान का प्रथम विश्वविद्यालय कौन सा है - राजस्थान विश्वविद्यालय।
  • राजस्थान विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई - 8 जून 1947 को राजपूताना विश्वविद्यालय के रूप में।
  • जगत गुरु रामानंद संस्कृत विश्वविद्यालय कहां स्थित है - जयपुर में।
  • राजस्थान का प्रथम संस्कृत विश्वविद्यालय कौन सा है - जगत गुरु रामानंद संस्कृत विश्वविद्यालय।
  • राजस्थान का प्रथम मेडिकल विश्वविद्यालय कौन सा है - राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय।
  • राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई - 8 दिसंबर 2005 को।
  • राजस्थान की सबसे बड़ी प्राकृतिक एवं खारे पानी की झील कौन सी है - सांभर झील।
  • जोधपुरा सभ्यता कहां स्थित है - जयपुर में।
  • ब्लू पॉटरी कहां की प्रसिद्ध है - जयपुर की।
  • राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का मुख्यालय कहां है - जयपुर में।
  • राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी का मुख्यालय कहां है - जयपुर में।
  • राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल का मुख्यालय कहां है - जयपुर में।
  • राजस्थान मदरसा बोर्ड का मुख्यालय कहां है - जयपुर में।
  • राजस्थान उर्दू अकादमी का मुख्यालय कहां है - जयपुर में।
  • राजस्थान ललित कला अकादमी का मुख्यालय कहां है - जयपुर में।
  • राजस्थान सिंधी अकादमी का मुख्यालय कहां है - जयपुर में।
  • राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी का मुख्यालय कहां है - जयपुर में।
  • राजस्थान संगीत संस्थान का मुख्यालय कहां है - जयपुर में।
  • जयपुर प्रजामंडल की स्थापना किसने की - कर्पूर चंद्र पाटनी ने 1931 ईस्वी में।
  • क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी कहां बनी - जयपुर में।
  • विश्व में सबसे बड़ी सूर्य घड़ी सम्राट यंत्र कहां स्थित है - जंतर मंतर वेधशाला जयपुर में।
  • पन्ने रतन की अंतरराष्ट्रीय मंडी कहां स्थित है - जयपुर में।
  • एशिया की सबसे बड़ी एवं प्रथम सोने की टकसाल कहां है - जयपुर में।
  • देश का पहला वैक्स वार म्यूजियम कहां स्थित है -  जयपुर में।
  • देश का एकमात्र सॉल्ट म्यूजियम कहां है - जयपुर में।
  • देश में प्रथम डेंटल स्टेम सेल बैंक कहां है - जयपुर में।
  • देश एवं राजस्थान का पहला हाथी गांव कौन सा है - आमेर। 
  • देश का सबसे बड़ा दूध पैकिंग स्टेशन कौन सा है - कोटपूतली, जयपुर।
  • भारत का प्रथम होम्योपैथिक विश्वविद्यालय कहां है - जयपुर में।
  • सबसे बड़े चांदी के दो पात्र कहां रखे गए हैं - सिटी पैलेस, जयपुर में।
  • भारत का सबसे सुंदर प्रथम सिनेमा घर कौन सा है - राज मंदिर सिनेमा घर, जयपुर।
  • देश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी कौन सी है - मुहाना गांव, सांगानेर (जयपुर)
  • राजस्थान का पहला हिमीकृत्य वीर्य/सीमन बैंक कहां स्थित है - बस्सी जयपुर में।
  • राजस्थान का पहला कैंसर अस्पताल कहां है - जयपुर में।
  • राजस्थान का पहला पक्षी चिकित्सालय कहां स्थित है - जोहरी बाजार जयपुर में।
  • राजस्थान की पहली आंवला मंडी कहां स्थित है - चौमू जयपुर में।
  • राजस्थान की पहली हाईटेक पब्लिक लाइब्रेरी कहां स्थित है - जयपुर में।
  • राजस्थान का पहला महिला पोस्ट ऑफिस कहां स्थित है - जयपुर में।
  • देश एवं राजस्थान का पहला इंदिरा गांधी का मंदिर कहां है - अचरोल, जयपुर में।
  • अमर जवान ज्योति कहां स्थित है - जयपुर में।
  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला जिला कौन सा है - जयपुर जिला।
  • राजस्थान में सर्वाधिक पटवार मंडल किस जिले में है - जयपुर जिले में (613)
  • राजस्थान का सर्वाधिक अनुसूचित जाति की संख्या वाला जिला कौन सा है - जयपुर जिला।
  • राजस्थान में सर्वाधिक ओलावृष्टि किस जिले में होती है - जयपुर में।
  • राजस्थान का पहला सौर ऊर्जा चलित एटीएम कहां स्थापित है - मनोहरपुर, जयपुर में।
  • राजस्थान का पहला संगीत महाविद्यालय कहां स्थित है - त्रिवेणी नगर (जयपुर) में 2002 में स्थापित। 
  • राजस्थान का प्रथम सौर ऊर्जा विद्युतीकृत गांव कौन सा है - नया गांव, जयपुर।
  • श्री संजय शर्मा संग्रहालय कहां स्थित है - चौड़ा रास्ता, जयपुर में।
  • जयपुर के रामबाग महल का वास्तुकार कौन था - सैमुअल क्विंटन जैकब।
  • 1857 की क्रांति के समय जयपुर का पोलिटिकल एजेंट कौन था - कर्नल ईडन।
  • गुड़िया का संग्रहालय कहां स्थित है - जयपुर में।




अन्य जिला दर्शन और मुख्य सब्दावली

बाड़मेर जिला दर्शन



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ