Header Ads Widget

बूंदी जिले से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्न उतर

बूंदी जिले के महत्वपूर्ण प्रश्न

  •  बूंदी जिला सामान्य परिचय


  • बूंदी जिले का नाम बूंदी वहां के मीणा शासक बूंदा के नाम पर पड़ा।

  • बूंदी के उपनाम छोटी काशी, बावडियों का शहर, द्वितीय काशी, वृन्दावती, राजस्थान की काशी, बुंदू का नाला।
  • बूंदी जिले का क्षेत्रफल कितना है : 5776 वर्ग किलोमीटर।
  • बूंदी जिले में तहसीलों की संख्या कितनी है : 5
  • बूंदी जिले में उपखंडों की संख्या : 5 
  • बूंदी में पंचायत समितियों की संख्या : 7
  • बूंदी जिले के विधानसभा क्षेत्रों की संख्या : 3
  • बूंदी जिले की कुल जनसंख्या : 1110906
  •  बूंदी की अक्षांशीय स्थिति : 24 डिग्री 54 मिनट उत्तरी अक्षांश से 25 डिग्री 53 मिनट उत्तरी अक्षांश तक।
  •  बूंदी की देशांतरीय स्थिति : 75 डिग्री 19 मिनट पूर्वी देशांतर से 76 डिग्री 19 मिनट 30 सेकंड पूर्वी देशांतर तक।
  • बूंदी जिले के प्रमुख मेले और तोहार
  •  इंदरगढ़ का मेला : यह मेला बूंदी जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र में वैशाख शुक्ला पूर्णिमा, चैत्र एवं आश्विन नवरात्रों में भरता है।
  •  कजली तीज/उजली तीज का मेला : यह मेला बूंदी में भादवा कृष्णा तृतीया को भरता है
  • बूंदी जिले के प्रमुख मंदिर
  1. बिजासन माता का मंदिर, इंदरगढ़
  2. केशवराय जी का मंदिर (केशोरायपाटन)
  3. रक्तदंजी माता का मंदिर
  4. हुंडेश्वर महादेव मंदिर

  • जिले के पर्यटन स्थल


  • 84 खंभों की छतरी (धाबाई की छतरी)
  • रानी जी की बावड़ी
  • शिकार बुर्ज
  • राजमहल (गढ़ पैलेस)
  • चित्रशाला
  • सुख महल
  • जैतसागर
  • क्षारबाग (केसर बाग)
  • फूलसागर
  • बासी दुगारी
  • रतनदोलत दरीखाना
  • गंगासागर-यमुनासागर कुंड
  • बाबा पीर साहब की दरगाह
  • मोती महल संग्रहालय
  • गरदड़ा रॉक पेंटिंग
  • हड़ुला लोक उत्सव
  • लाखेरी
  • रक्तदंजी माता का मंदिर
  • नवलखा झी
  • छत्र महल
  • तारागढ़ दुर्ग
  • नारूजी की बावड़ी
  • हुंडेश्वर महादेव का मंदिर (हिंडोली)
  • काला जी बावडी
  • नागर-सागर

  • बूंदी जिले के तथ्य | fact of bundi 

  • रणथंबोर के बागों का जच्चा घर किस अभयारण्य को कहा जाता है - रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य को 
  • सांपों की शरण स्थली किस अभयारण्य को कहा जाता है - रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभ्यारण्य को।
  • दुगारी पक्षी अभयारण्य किस अभयारण्य को कहा जाता है - कनक सागर पक्षी अभयारण्य को।
  • राजस्थान का सबसे छोटा आखेट निषिद्ध क्षेत्र कौन सा है - कनक सागर पक्षी अभयारण्य।
  • अनारकली की बावड़ी कहां स्थित है - बूंदी जिले में।
  • संतूरमाता सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है - बूंदी जिले में।
  • चाकन सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है - बूंदी जिले में।
  • पशु पक्षियों की शैली किस चित्र शैली को कहा जाता है - बूंदी शैली को।
  • बूंदी चित्र शैली का स्वर्ण काल किस शासक के काल को कहा जाता है - राव सुरजन सिंह हाडा के शासनकाल को।
  • भित्ति चित्रों का स्वर्ग किस चित्र शैली को कहा जाता है - बूंदी चित्र शैली को।
  • मोर के साथ सांप का एकमात्र चित्रण किस चित्र शैली में मिलता है - बूंदी चित्र शैली में।
  • रेल बाबा के नाम से प्रसिद्ध किशन लाल सोनी का संबंध किस जिले से हैं - बूंदी जिले से।
  • राजस्थान का प्रथम सीमेंट का कारखाना कहां स्थापित है - लाखेरी, बूंदी में।
  • बूंदी जिले की मीठे पानी की झील कौन सी है : - जय सागर, कनकसागर, नवलसागर, रामसागर झील आदि।
  • बूंदी जिले की प्रमुख नदियां कौन सी है - मेज नदी, चंबल नदी, मांगली नदी, तालेड़ा नदी, कुराल नदी, घोड़ा पछाड़ नदी आदि।
  • शेख अब्दुल अजीज मक्की की दरगाह किस जिले में स्थित है - बूंदी जिले में।
  • कजली तीज महोत्सव किस जिले में आयोजित होता है - बूंदी जिले में अगस्त माह में आयोजित होता है।
  • बूंदी रियासत के रियासत कालीन सिक्के कौन से हैं - राजशाही, चेहरेशाही, कटारशाही, ग्यारहसना सिक्के आदि।
  • बूंदी प्रजामंडल की स्थापना किसने की - कांतिलाल एवं नित्यानंद ने 1931 ईस्वी में की।
  • सती प्रथा पर पहली बार रोक किस रियासत ने लगाई - बूंदी रियासत ने 1822 ईसवी मे
  • भीमताल जलप्रपात किस नदी पर बना हुआ है - मांगली नदी पर बूंदी मए है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ