Mission gyandoot - GyanDoot Program Video Link – Ayuktalay College Shiksha Jaipur
GyanDoot Program Video Link – Ayuktalay College Shiksha Jaipur :- लेख है कि प्राचार्यों एवं साथी शिक्षक साथियों के प्रयासों से दिनाक 09 जून 2021 को ज्ञानदूत कार्यक्रम (Gyandoot Program) का सफलतापूर्वक आगाज हुआ है। इस कार्यक्रम में 14 हजार से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन जुडे और इसके बाद इन व्याख्यानों के Viewers की संख्या एक दिन में ही 25 हजार को पार कर गई है। इस सफलता का श्रेय आप सभी द्वारा इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार एवं सहयोग को जाता है। परन्तु अभी भी अनेकों रजिस्टर्ड विद्यार्थियों एवं अपेक्षित लाभार्थियों तक इस कार्यक्रम से जुडने का लिंक नही पहुच सका है। इसके लिये अनेकों विद्यार्थियों द्वारा सम्पर्क कर इन कक्षाओं से जुड़ने के लिये यूट्यूब लिंक की जानकारी चाही गई है। इस संबंध में सभी की सहायता और सहजता के लिये आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा इस कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक के लिये एक आइकॉन आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की निम्नलिखित वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अतः आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के वैब पेज पर जाकर विद्यार्थी विषयवार कक्षाओं के लिये यूट्यूब लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
इस संबंध में सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि विद्यार्थियों के व्हाट्सग्रुप्स में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की वैबसाइट लिंक एवं इन कक्षाओं से सी जुड़ने के लिये उपलब्ध करवाई गई लिंक्स को शेयर करवाया जाना सुनिश्चित करें। यह सुनिश्चित करना कि विद्यार्थियों को लिंक संबंधी सूचना प्रेषित कर दी गई है, प्रायार्यों की व्यक्तिशः जिम्मेदारी है। साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिये विषयवार लिंक्स की जानकारी इस आदेश के साथ संलग्न कर भी प्रेषित की जा रही है। विद्यार्थी हित में इस योजना का अधिकाधिक प्राचार प्रसार सुनिश्चित करें।
Gyandoot Program Video Link ( ज्ञानदूत कार्यक्रम )
नीचे दिए गए लिंक समय एवं दिनांक के अनुसार आप लोग ज्ञानदूत प्रोग्राम द्वारा आयोजित वीडियो देख सकते हैं , नीचे सारणी द्वारा विषय के साथ समय दिनांक एवं लिंक दिए गए हैं – विज्ञान संकाय , कला संकायविधि संकायएवं वाणिज्य संकायClick Here For Official PDF Link
0 टिप्पणियाँ