Header Ads Widget

राजस्थान की साक्षरता / rajasthan ki saksarta dar

राजस्थान की साक्षरता दर rajasthan ki saksarta dar


राजस्थान की साक्षरता दर से संबंधित परीक्षा में आने वाले सभी मुख्य तथ्यों की चर्चा हम इस पोस्ट में करेंगे जिसमें सर्वाधिक साक्षरता न्यूनतम साक्षरता ग्रामीण साक्षरता इन सभी बिंदुओं को नजदीक से देखने का प्रयास करेंगे।


  • राजस्थान में साक्षरता दर 66.1% है। तथा राजस्थान में पुरुष साक्षरता दर 79.2% है महिला साक्षरता दर 52.1% है
  • राजस्थान में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला कोटा है इसकी साक्षरता 76.6% है तथा न्यूनतम साक्षरता वाला जिला जालौर है जिस की साक्षरता दर 54.9% है
  • राजस्थान की ग्रामीण साक्षरता 61.44% है जिसमें ग्रामीण महिला साक्षरता 45.79% है। पुरुष ग्रामीण साक्षरता 76.16% है।
  • राजस्थान में स्वतंत्रता के समय साक्षरता दर 8.5% थी
  • राजस्थान की औसत साक्षरता दर भारत की औसत साक्षरता दर से कम है।
  • 2001 की जनगणना के अनुसार राजस्थान के चूरू जिले की साक्षरता दर में 0.8% तथा राजस्थान के बाड़मेर जिले की साक्षरता दर में 2.5% की गिरावट आई है
  • राजस्थान की सर्वाधिक शहरी साक्षरता दर उदयपुर की है जो 87.5% है
  • राजस्थान की न्यूनतम शहरी साक्षरता दर वाला जिला चालू है जिसकी साक्षरता दर 71.1% है
  • सर्वाधिक ग्रामीण साक्षरता झुंझुनू की 73.4% है
  • न्यूनतम ग्रामीण साक्षरता वाला जिला सिरोही है जिसकी साक्षरता 49% है
  • सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर झुंझुनू की है। तथा न्यूनतम पुरुष साक्षरता प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा की है
  • सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला कोटा है जिसकी साक्षरता दर 68.86% है तथा न्यूनतम महिला साक्षरता वाला जिला जालौर है जिसकी साक्षरता 38.5% है
  • जनगणना 2011 के अनुसार पुरुष साक्षरता दर में सर्वाधिक वर्दी भीलवाड़ा जिले में हुई है जो वृद्धि 8% है तथा महिला साक्षरता दर में सर्वाधिक वृद्धि करने वाला जिला डूंगरपुर है जिस की साक्षरता दर में वृद्धि 14.4% हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ