Header Ads Widget

भाषण गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में

गणतंत्र दिवस स्पेशल भाषण 


सुप्रभात
परम आदरणीय मचासिन अतिथि महोदय, श्री मान सस्था प्रधान, गुरुजनों, समस्त ग्रामीण जन एवम् मेरे प्रिय सहपाठियों दोस्तों आप सभी को मेरा नमस्कार,

आज आपको विदित है कि हम किस उपलक्ष्य में यहां पर एकत्रित हुए है। आज 26 जनवरी 2021 को हम 72वे गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे है। यह घटना हमारे लिए प्रसनिए और अद्भुत है। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। और उस दिन से आज तक हम इसी खुशी में गणतंत्र दिवस को एक पर्व के रूप में मिलकर मनाते है। 
भारतीय संविधान को बनाने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे थे। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित ओर निर्मित संविधान है। और इस संविधान के रचनाकार या निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर जी थे। इस संविधान के निर्माण का श्रेय इन्हीं को जाता है। 
गणतंत्र हमे हमारे संघर्ष की याद दिलाता है । आज ही के  दिन राष्ट्रगान पर 21 तोपो की सलामी दी जाती है।
भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बन कर तैयार हो गया था परन्तु 1930 को पहला स्वतंत्रता दिवस 26 जनवरी को बनाया गया था। इसलिए इस दिन को शुभ  मानकर 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। इस दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के द्वारा 21 टॉपो की सलामी के साथ भारत का ध्वज फहराकर भारत को गणतंत्र घोषित किया गया था। 
आज हम अमन चैन और शांति के साथ रह रहे है इसका मुख्य कारण भारतीय संविधान है। 


धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ