Header Ads Widget

उदयपुर जिला दर्शन राजस्थान जिला दर्शन

उदयपुर जिला दर्शन

उदयपुर संभाग 

उदयपुर संभाग की आकृति श्री लंका जैसी है 
उदयपुर संभाग में 6 जिले आते हैं
  1. उदयपुर 
  1. राजसमंद 
  1. चित्तौड़गढ़ 
  1. प्रतापगढ़ 
  1. बांसवाड़ा 
  1. डूंगरपुर

उदयपुर जिला
उदयपुर जिले की आकृति आस्ट्रेलिया जैसी है।
  • परिवहन कॉड  RJ27
  • सुभकर  बिज्जू
उपनाम उदयपुर के
  1. झिलोकी नगरी 
  1. पूर्व का वेनिस
  1. व्हाइट सिटी
  1. राजस्थान का कश्मीर 
  1. Mountain ओर फाउंटेन का शहर
  1. सैलानियों का स्वर्ग 
  1. राजस्थान का वियान

,
इतिहास 
शिवी जनपद का हिस्सा है उदयपुर । इस क्षेत्र को मेवाड़ कहा जाता है । उदयपुर की स्थापना 1559 को सिसोदिया वंश के महाराणा उदय सिंह ने कि थी।  उदयपुर शहर पिछोला झील पर स्थित है। 
उदयपुर की वर्तमान स्थिति 
उदयपुर उदयपुर संभाग का हिस्सा है। इसकी सीमा राजसमन्द, सिरोही चितौड़गढ़ डूंगरपुर, पाली बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ गुजरात राज्य के साथ भी  राजस्थान के उदयपुर की सीमा लगती है। उदयपुर राजस्थान का वह जिला है जिसकी अंतर्राज्यीय सीमा सर्वाधिक है ।
यहां पर सामान्यतः सागवान  के वृक्ष पाए जाते है। राजस्थान में सर्वाधिक वन भी उदयपुर में पाए जाते हैं 
यहां पर वर्षा 90-100 cm होती हैं।

उदयपुर में नदियां
  • सोम नदी    उद्गम बिछमेड की पहाड़ियां उदयपुर से निकलती है और डूंगरपुर के नवातापुरा पर  माही और जाखम नदी  बेणेश्वर धाम पर त्रवेनी संगम बनाती है।
  • साबरमती नदी - इसका उदगम फुलवारी की नाल गोगुंदा की पहाड़ियों से निकलती है। इस समय इसका नाम वांकल नदी बोलते है। कोटड़ा के बाद इसका नाम साबरमती बन जाती है।
  • बेड़च नदी - इसका उद्गम गोगुंदा की पहाड़ियों से निकलती है इसको आयड और आहड़ नदी भी कहते है। यहां पर आयड़ सभ्यता भी मिली है यह ताम्र युगीन सभ्यता थी। जिसकी खोज अक्षय कीर्ति व्यास ने 1953 में कि थी। और उत्खनन रतनचंद अग्रवाल ने 1956 में कि थी।  बालाथल सभ्यता ये भी बेडच नदी के किनारे है ।    यह भी ताम्र युगीन सभ्यता थी।इसका खनन 1996 में हुआ था। यहां पर लोहा गलाने कि। भाटिया भी मिली है ।     इसी नदी के द्वारा उदयसागर झील भी बनी है।
उदयपुर में झीले 
  • राजस्थान में सर्वाधिक झिले उदयपुर में है 
  • जयसमंद झील - राजस्थान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। इस झील का निर्माण महाराणा जयसिंह ने गोमती नदी के ऊपर करवाया था। इसे ढेबर झील जल चरो की बस्ती भी कहते है 
  • पिछोला झील - पिछोला झील में सिसा रमा और बुजदा नदियों का जल गिरती है। इसका निर्माण बनजारे के द्वारा करवाया गया था। बाद में महाराणा फतहसिंह ने करवाया था। विश्व की पहली सौर ऊर्जा नाव यहां पर चलाई गई । नटनी का चबूतरा भी इस झील पर है। बागौर की हवेली जिसमे विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी इस हवेली मे है। दूध तलाई भी पिछोला झील के पास है।  
  • फतह सागर झील - इस झील का निर्माण महाराणा जय शिंह ने करवाया था।  पुनः निर्माण महाराणा फतहसिंह करवाया था।   
  • स्वरूप सागर झील पिछोला और फतह सागर झील।को जोड़ती है 

अभ्यारण्य 
  • सज्जन गढ़ अभ्यारण्य - इसकी स्थापना 1955 में हुईं। यहां पर जैविक पार्क भी बनाया जा रहा है।
  • जयसमंद अभ्यारण्य - इसकी स्थापना भी 1955 में हुई थी
  • फुलवारी की नाल अभ्यारण्य -इसकी स्थापना 1983को हुई यहां पर सोम वाकाल और मानसी नदी का उद्गम स्थल है।
  • कुंभलगढ़ अभ्यारण्य - इसकी स्थापना 1971 को हुई थी। यह राजसमन्द पाली और उदयपुर के अंदर है। यह से मथाई नदी निकलती है। यहां पर जंगली भेड़िए पाए जाते है 


प्रमुख स्थान 
  • गोगुंदा - महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक 1572 को यहां पर हुआ था। यहां पर गोगुंदा पैलेस भी है 
  • जगत अंबिक माता का मंदिर है भी उदयपुर में है इसे मेवाड़ का खजुराहो कहते है। यह मंदिर नगर सेली पर बना है। जगत अंबिका माता सिसोदिया वंश की कुलदेवी है। 
  • सांस बहू का मंदिर नागदा उदयपुर में है यहां पर भगवान विष्णु की प्रतिमा है यह मंदिर प्रतिहार सैली पर बना है।
  • महाराणा प्रताप की छतरी - चावंड में है। इसका निर्माण भामाशाह ने करवाया गया इसका पुनः निर्माण फतह सिंह ने करवाया था। 
  • सिटी पैलेस या चन्द्र महल यह पिछोला झील के किनारे स्थित हैं ।

हवेलियां
  1.  बागौर की हवेली
  1. बाफना की हवेली
  1. धाबाई की हवेली


महत्वपूर्ण तथ्य 
  1. उदयपुर में मेवाड़ महोत्सव आरटीडीसी के द्वारा अप्रैल माह में आयोजित होती है।
  1. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय 
  1. राज्य का शिल्पग्राम हवाला ग्राम 1989
  1. भेस प्रजनन केंद्र वलभ नगर में है 
  1. गिरवा कट्टी कट्टी पहाड़िया
  1. मगरा उतरी पश्चिमी पहाड़िया 
  1. डबोक हवाई अड्डा 
  1. गुलाब बाग चिड़ियाघर
  1. तीरंदाजी अकादमी
  1. राजस्थान साहित्य अकादमी
  1. SIERT उदयपुर 11 nov 1958
  1. झामार कोटड़ा  यहां पर रोक फास्फेट का उत्पादन 
  1. सीसा जस्ता भी  माचिया मगरा में है
  1. Hzl देबारी उदयपुर
  1. सहेलियों कि बाड़ी उदयपुर
  1. दर्रा -  देबारी दर्रा, हाथी दर्रा, चिरवा दर्रा , गुड़ा दर्रा, फुलवारी की नाल दर्रा

x


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ