राजस्थान का हनुमानगढ़ जिला
हनुमानगढ़ की सामान्य जानकारी
- भौगोलिक स्थिति: 29.58°N 74.32°E
- घघर नदी के बाए तट पर स्थित है ये राजस्थान का उतरी जिला है ।
- क्षेत्रफल : 12645 वर्ग किलोमीटर
- 2011के अनुसार जनसंख्या: 17,79,650
- जनसंख्या घनत्व: 186 व्यक्ति km²
- तहसीले :। 7 है
- क्षेत्रफल हनुमानगढ़ का : 12,645 किमी²
- साक्षरता दर 2011 68.37
- बीकानेर संभाग का हिस्सा है हनुमानगढ़
- हिंदी और राजस्थानी मुख्य भाषाएं है
- वाहन कोड - RJ 31
हनुमानगढ़ की तहसीलें
ज़िले में 7 तहसीलें हैं:
- हनुमानगढ़
- संगरिया
- रावतसर
- नोहर
- भादरा,
- टिब्बी और
- पीलीबंगा
सबसे बड़ी तहसील हनुमानगढ़ है और सबसे छोटी सी तहसील टिब्बी है।
हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ राजस्थान का एक जिला है जो कि राजस्थान के उत्तर में स्थित है प्राचीन समय में ये स्थान भटनेर के नाम से जाना जाता था । इसकी वजह यहां के भाटी शासकों को शासन था । सन 295 मे जैसलमर के भाटी शासकों ने भटनेर की स्थापना की थी
बीकानेर नरेश सुरतसिंह ने 1805 में भटनेर को भटियो से जीत लिया था। यह विजय मगलवार को हुई थी इसे आधार मानकर इसका नाम हनुमानगढ़ हो गया ।
भटने र उस समय का एक सुरक्षित किला था। तेमुर ने इसे हिन्दुस्तान का सबसे सुरक्षित किला कहा है।
आजादी के बाद यह गंगानगर का एक हिस्सा हुआ करता था। बाद में 12 जुलाई1994 को हनुमानगढ़ पर्थक जिला बना ।
हनुमानगढ़ भारत के गर्म इलाकों में आता है राजस्थान का सबसे गर्म जिला हनुमानगढ़ है और सबसे गर्म स्थान फलोदी जोधपुर है। यहां पर मई माह में लु और धूल भरी
आंधियां चलती है । कुछ समय पहले यहां के ज्यादातर इलाके सूखे से ग्रस्त थे। परन्तु आज हनुमानगढ़ जिले में नहरी जल से सिंचाई होने की वजह से ये राजस्थान के हरे भरे इलाकों में आता है। मुख्य रेलवे स्टेशन हनुमानगढ़ जक्शन है ।
खनिज और कृषि
- सभी प्रकार की खेती होती है यहां पर
- रबी फसलें -चना, सरसों, गेहूं, अरंड और तारामीरा.
- खरीफ फसल - नरमा, कपास, ग्वार, मूंग, मोठ, बाजरा और ज्वार.
इस इलाके में एकमात्र घंघर नदी बहती है। इंदिरा गांधी नहर यहां की प्रमुख नहर है। अन्य नहरें भाखरा और गंग नहर।
प्रमुख दर्शनीय स्थल
- भटनेर का किला यहां की मुख्य सोभा है ये हनुमानगढ़ टाउन में स्थित बहुत ही प्राचीन किला है
- गोगा मेडी गोगाजी जिन्हें जाहर पिर कहते है उनका समाधि स्थल है । यहां पर भाद्रपद में विशाल पशु मेला लगता है
- कालीबगा, सिंधु घाटी सभ्यता स्थल यहां एक साइट म्यूसियाम भी है
- तलवाड़ा झील , तराइन का युद्ध पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच यहीं पर लड़ा गया था।
उद्योग और व्यापार
हनुमानगढ़ की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि आधारित है ।
हनुमानगढ़ जिला एक कृषि विपणन केंद्र है, जहाँ हथकरघा पर कपास और ऊन की बुनाई की जाती है।
0 टिप्पणियाँ