Header Ads Widget

राजस्थान परिचय rajsthan parichay राजस्थान के पड़ोसी राज्य और उनकी राजधानियां




राजस्थान का सामान्य परिचय rajsthan ka samany parichay


राजस्थान का क्षेत्रफल (area of rajsthan) 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो देश के क्षेत्रफल का 10.41% है 

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में प्रथम स्थान है। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का प्रथम राज्य बना।

2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की कुल जनसंख्या 6,86,21,012 है जो की देश की जनसंख्या का 5.67 प्रतिशत है। राजस्थान का जनसंख्या की दृष्टि से देश में 7 वा स्थान है।


राजस्थान की भौगोलिक स्थिति rajsthan ki bhogolik sthati

राजस्थान भुमध्य रेखा के सापेक्ष उतरी गोलार्द में स्थित है एवं ग्रीनविच रेखा के सापेक्ष पुर्वी गोलार्द में स्थित है। राजस्थान भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय अंतराल 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (देशान्तरीय अंतराल 8० 47′) के मध्य स्थित है। कर्क रेखा अर्थात 23 ० 30′ अक्षांश राज्य के दक्षिण में बांसवाड़ा-डुंगरपुर जिलों से गुजरती है। बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।

राजस्थान का विस्तारः rajsthan ka vistar

राजस्थान की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. है एवं सबसे उत्तरी गाँव कोणा (गंगानगर) तथा सबसे दक्षिणी गाँव बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) है।
पुर्व से पश्चिम तक राजस्थान की चैड़ाई 869 कि. मी. है एवं सबसे पूर्वी गाँव सिलाना (राजाखेड़ा, धौलपुर) तथा सबसे पश्चिमी गाँव कटरा(फतेहगढ़, जैसलमेर) है।

अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय सीमा: rajsthan ki antrrastriy or antrrajy seema

राजस्थान की कुल सीमा 5290 कि. मी. है जिसमे से 1070 कि. मी. अंतर्राष्ट्रीय एवं शेष अंतर्राज्यीय सीमा है। पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को रेडक्लिफ रेखा भी कहते है। रेडक्लिफ रेखा की कुल लम्बाई 1070 कि. मी. है। राजस्थान की अंतर्राज्यीय सीमा भारत के कुल पांच राज्यों (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात) से लगाती है।

राजस्थान के पड़ोसी राज्यों और उनकी राजधानी के नाम लिखिए

Names of neighboring states of Rajasthan and their capitals



No. राजस्थान के पड़ोसी राज्य ओर उनकी राजधानी 
1. गुजरात  (गांधीनगर)
2. मध्यप्रदेश (भोपाल)
3. उत्तरप्रदेश (लखनऊ)
4. पंजाब (चंडीगढ़)
5 हरियाणा (चंडीगढ़)



अरावली पर्वतमाला

राजस्थान में मध्य से अरावली पर्वत माला गुजरती है जो राजस्थान को दो हिस्सों में विभाजित करती है इसके एक तरफ पश्चिमी रेगिस्तान है एवं दूसरी तरफ हरे मैदान। राजस्थान का लगभग 67% भाग मरुस्थल है। अरावली विश्व की प्राचीनतम पर्वतमाला है। इसकी कुल लम्बाई 692 कि. मी. है एवं सबसे ऊँची चोटी गुरु शिखर है। इसी पर्वत माला पर सबसे ज्यादा दुर्ग स्थित है।


  • Which city is famous for sweets and savouries in Rajasthan?
  • Jaipur city is famous for sweets and savouries in Rajasthan?
राजस्थान में मिठाइयों और नमकीन के दृष्टि से जयपुर शहर का प्रथम स्थान है राजस्थान के जयपुर शहर में सर्वाधिक प्रसिद्ध नमकीन और मिठाइयां मिलती है

  • राजस्थान के जिले -


<

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ